फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू विहार में छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच बवाल, दोनों पक्षों के बीच हुआ पथराव

Sat, 11 Aug 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Student Violence
विज्ञापन

तिमारपुर के नेहरू विहार इलाके में रहने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। दोनों तरफ से हुए पथराव में पांच लोग जख्मी हो गए। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद छात्र व प्रॉपर्टी डीलर के बीच हुआ था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

  
जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि घटना में 18 वर्षीय डीयू का छात्र शिवम पांडे ही जख्मी हुआ है। शिवम के बयान पर तिमारपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने मकान मालिक से बिजली बिल और किराए को लेकर बात कर रहा था। इसी दौरान उसे वहां मकान दिलवाने वाला प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण तलवार भी पहुंच गया, जिसे वह मकान में आ रही दिक्कतें बताने लगा। इस बात पर उससे कहासुनी हो गई। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

Student Violence
आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले छात्र वहां इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें वहां पार्क कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया।  

स्थानीय लोगों ने छात्रों पर छोटी-छोटी बातों पर बवाल करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से शिवम का झगड़ा होने के बाद आसपास रहने वाले अन्य छात्र आ गए और पथराव शुरू कर दिया। उधर, छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नीलोत्पल मृणाल भी जख्मी हो गए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने खुद अपनी कार के शीशे तोड़े हैं। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
वहीं, देर शाम छात्र घटनास्थल पर एकत्र हुए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ उनकी मीटिंग कराई। पुलिस ने बताया कि बीट पर तैनात पुलिसकर्मी का तबादला कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें