सीएक्यूएम ने जारी आदेश में, अधिकारियों से इन राज्यों के गांवों में सभी खेतों का नक्शा बनाने को कहा, ताकि धान की पराली के प्रबंधन के लिए सबसे उपयुक्त तरीके निर्धारित किए जा सकें।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर पराली सुरक्षा बल गठित करने को कहा है।
सीएक्यूएम ने जारी आदेश में, अधिकारियों से इन राज्यों के गांवों में सभी खेतों का नक्शा बनाने को कहा, ताकि धान की पराली के प्रबंधन के लिए सबसे उपयुक्त तरीके निर्धारित किए जा सकें। इन तरीकों में फसल विविधीकरण, इन-सीटू प्रबंधन और चारे के रूप में इसका उपयोग शामिल है।