फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल स्टेट बॉक्सिंग अंडर-19 बॉयज चैंपियनशिप में युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 11 मुकाबले पूरे होने के बाद प्रत्येक भार वर्ग में स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक प्रदान किए गए। 46 किग्रा से कम भार वर्ग में हर्ष ने स्वर्ण, अजय प्रसाद ने रजत तथा कार्तिक कुमार और राघव बैसोया ने कांस्य पदक जीता। 46-49 किग्रा में ध्रुव खरब स्वर्ण विजेता रहे, जबकि मंदीप राजभर ने रजत पदक हासिल किया। 49-52 किग्रा में डेविड, 52-56 किग्रा में अमनप्रीत सिंह और 56-60 किग्रा में टिकम सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 60-64 किग्रा वर्ग में वंश, 64-69 किग्रा में अनंत, 69-75 किग्रा में मानव ओहलान और 75-81 किग्रा में विपिन यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें