फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तेज हवा से मिला वायु गुणवत्ता को सहारा, मंगलवार की तुलना में 36 अंको की बढ़ोतरी 

Thu, 24 Oct 2019 06:10 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 244 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में इसमें 36 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बेहद खराब स्तर पर नहीं पहुंचने का कारण तेज हवा से इसे सहारा मिलना है। उधर, पराली जलाने की घटनाएं भी कम हो रही हैं।
विज्ञापन


सफर का कहना है कि हवा की तेज रफ्तार दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर डाल रही है। इससे पराली का धुआं आने के बाद भी प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर नहीं जा सका है। सफर के मुताबिक, पंजाब व हरियाणा में बीते 24 घंटों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। सफर का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से हवा की दिशा में बदलाव होगा। 

दोपहर बाद दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की दिशा हरियाणा की जगह उत्तर प्रदेश की तरफ से होगी। इससे दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा कम होगा। हालांकि सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार धीमी होने से स्थानीय प्रदूषण प्रभावी हो जाएगा। अंदेशा है कि इस दौरान प्रदूषण स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण फैलाने पर 241 चालान

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत 24 घंटे के भीतर खुले में कूड़ा जलाने पर 123 चालान, निर्माण कार्य से उत्पन्न धूल पर 50 चालान, रोड से धूल पर 33 चालान और खुले में मलबा डालने पर 35 चालान किए। इन चालान से 12,91,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

कार्रवाई के दौरान निगम की टीमों ने सभी वार्डों में पानी का छिड़काव भी किया। उल्लेखनीय है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम गत 15 अक्तूबर से अब तक 3576 स्थानों का निरीक्षण कर चुका है और इनमें से 1622 स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर 1570 चालान काटे गए और 91.07 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें