फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की हड़ताल से मरीज बेहाल: सुबह 8 से 10 बजे तक नहीं मिलीं दवाइयां 

Sun, 18 Sep 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
pharmacist strike in noida - फोटो : राजन राय, अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चल रही स्थायी फार्मासिस्ट की हड़ताल से शनिवार को भी मरीज बेहाल रहे। सुबह 8 से 10 बजे तक मांगों को लेकर फार्मासिस्ट धरने पर बैठे रहे। इस दौरान दवाई काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


इस दौरान वहां झगड़े तक की नौबत आ गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी  कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है। शनिवार सुबह दो घंटे के बहिष्कार में न तो मरीजों को दवाइयां मिलीं और न ही बेड पर भर्ती मरीजों को दवाई दी गई। इससे मरीज नाराज दिखे। वहीं, अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनएम माथुर ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त स्टाफ है, लिहाजा मरीजों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की आशंका

हड़ताल
अब इनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात ने स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। एसोसिएशन के जिला मंत्री संजीव वर्मा ने बताया कि हड़ताल का यह तीसरा चरण है, लेकिन अभी तक सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है।

एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
पिछले कई दिनों से एनएचएम की हड़ताल जारी है। 400 से ज्यादा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाएं बंद हैं। साथ ही सीएचसी व पीएचसी में भी मरीजों का हाल बेहाल है। सीएमओ विजय दीपक वर्मा ने बताया कि हड़ताल खत्म करने के लिए शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें