फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा अस्पताल में आज से हड़ताल, डॉक्टर बोले- जुलाई से नहीं मिला वेतन

Wed, 14 Oct 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
kasturba hospital
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने के चलते दिल्ली नगर निगम के एक और बड़े अस्पताल में आज से हड़ताल होने जा रही है। दिल्ली के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने 14 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। बार बार अपील के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उनके पास हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई माह से अब तक का वेतन नहीं मिला है। 

बुधवार से अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रबंधन को लिखे पत्र में डॉक्टरों ने कहा है कि अभी 14 से 20 अक्तूबर तक हड़ताल चलेगी लेकिन अगर वेतन नहीं मिला तो यह आगे भी निरंतर जारी रह सकती है। 
विज्ञापन


मोदी जी को मैसेज दो, हमें हमारा वेतन दो
मोदी जी को मैसेज दो, हमें हमारा वेतन दो...। वेतन दो, वेतन दो, हमें हमारा वेतन दो, हमें हमारी सैलेरी दो। कुछ इस तरह के नारे लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में ही रैलियां निकालीं। वहीं हिंदूराव अस्पताल के मुख्य द्वार पर डॉक्टरों ने धरना देना भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें