फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strike: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी आज से भूख हड़ताल पर, आर-पार की लड़ाई की तैयारी; विरोध में कई संगठन एकजुट

Mon, 13 Apr 2026 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले 93 यूनियनों और संगठनों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कहा कि लंबित मांगों को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी में सफाई कर्मचारियों का असंतोष अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले 93 यूनियनों और संगठनों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कहा कि लंबित मांगों को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

विज्ञापन


इस कड़ी में सोमवार से सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। जबकि 25 अप्रैल से सभी 12 जोनों में सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।ढयूनियन अध्यक्ष राजकुमार धींगान के अनुसार, सोमवार से रोजाना 24 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिनमें हर जोन से दो-दो कर्मचारी शामिल होंगे। इससे आंदोलन को व्यापक और संगठित रूप देने की रणनीति बनाई गई है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेने की स्थिति में वह 25 अप्रैल से सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें