फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert in Delhi: लाल किले ब्लास्ट के बाद सख्त चेकिंग का नतीजा, कार की डिक्की में मिला 'मामा का बेटा'; Video

Thu, 13 Nov 2025 09:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
कार की डिक्की में निकला शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। राजधानी के तमाम इलाकों में वाहनों की गहन चेकिंग चल रही है। इसी सख्त चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पुलिस वालों को भी पहले हैरान और फिर हंसने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, चेकिंग के दौरान एक कार रोकी गई और जब पुलिस ने उसकी डिक्की खोली तो अंदर एक शख्स लेटा मिला। पहले तो लगा जैसे कोई अपहरण या संदिग्ध मामला हो, लेकिन कुछ ही देर में पूरी कहानी साफ हो गई।

पता चला कि वो शख्स दरअसल कार मालिक का मामा का बेटा था, जो एक शादी समारोह से लौटते वक्त डिक्की में ही सो गया था। कार में सीटें पहले से भरी थीं, तो उसने मजाक-मजाक में डिक्की में जगह बना ली और रास्ते में नींद लग गई।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो हंसी का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने साफ कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए किसी भी वाहन या व्यक्ति की चेकिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन

बता दें कि लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें