दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेएनयू छात्रों व पत्रकारों पर लाठी बरसाने का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
आयोग इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने जा रहा है। नोटिस के माध्यम से पुलिस से जवाब मांगा जाएगा कि यह सब क्यों और किसके कहने पर हुआ। उन्होंने कहा कि यह काफी शर्मनाक बात है।
दिल्ली महिला आयोग ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कैसी माफी मांग रही है। पुलिस अपने लाठी बरसाने वाले कार्य की माफी मांगे। पुलिस इसलिए माफी मांग रही है, क्योंकि मीडिया निशाना बन गया, जबकि वह तो प्रदर्शनकारियों को मारने जा रहे थे।
किसी जूनियर पुलिस अफसर को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए, जिस अधिकारी ने लाठी चलाने का आदेश दिया, उस पर गाज गिरनी चाहिए।