फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मयूर विहार फेज-3 में स्ट्रीट लाइट, पार्किंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए का दावा लोगो को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-3 की आरडब्ल्यूए 41एफ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं एक साथ सामने आ रही हैं। आरडब्ल्यूए अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के निवासियों को स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और पीने के पानी की समस्या का लंबे समय से सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
आरडब्ल्यूए अधिकारी विजय रैना ने बताया कि क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। शाम ढलने के बाद कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। क्षेत्र में पार्किंग की समस्या भी है। निर्धारित पार्किंग स्थानों की कमी के कारण लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं भी चिंता का कारण हैं। कई बार पानी का दबाव कम रहता है, जबकि कुछ स्थानों पर पानी गंदा व दुर्गंध युक्त होने की शिकायतें आती हैं। आरडब्ल्यूए ने संबंधित विभाग से क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें