फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड फेस्टिवलः दिल्ली में मिलेगा कई राज्यों के व्यंजनों का स्वाद, 14 से होगा शुरू

Tue, 11 Dec 2018 04:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
food festival - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यूं तो खानपान राजधानी और यहां के लोगों की पहली पसंद है। हर राज्य के भोजन का यहां आनंद लिया जा सकता है, लेकिन स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने का मौका आपको जल्द ही दिल्ली में मिलने वाला है। 14 दिसंबर से नई दिल्ली के जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। 

विज्ञापन


16 दिसंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल का शीर्षक फर्स्ट नेशनल ईट राइट मेला रखा है। पिछले 10 वर्षों से आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में करीब 500 स्ट्रीट वेंडर्स आने वाले हैं। पूर्व से लेकर पश्चिम और दक्षिणी राज्यों तक के यहां विभिन्न पारंपरिक भोजन एवं स्ट्रीट फूड के व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। ये फेस्टिवल उन लोगों के लिए भी खास है जो अपने राज्य या अपने घर से दूर दिल्ली में आ बसे हैं और अपने राज्य के लजीज व्यंजनों के स्वाद को याद करते हैं।   

दिल्ली की सर्दी के बीच लजीज खानों की खुशबू और स्वाद के इस फेस्टिवल को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में स्वस्थ भारत यात्रा शुरू हुई थी जो अब तक 10 हजार किमी की यात्रा कर चुकी है। इस दौरान ढाई लाख लोगों को भोजन से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई हैं। नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में सात्विक खानपान को लेकर विशेष जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां मशहूर शेफ संजीव कपूर से मिलने और उनकी भोजन से जुड़ी टिप्स जानने का मौका मिल सकेगा। 
विज्ञापन


लिट्टी-जोखा और दाल-बाटी-चूरमा भी
फेस्टिवल में बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा सहित देश के विभिन्न राज्यों के कई व्यंजन परोसे जाएंगे। फेस्टिवल के दौरान भोजन की जांच, स्वस्थ आहार, खानपान से जुड़ी विशेषज्ञों की सलाह आदि मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें