फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लावारिस कुत्ते ने घर में घुसकर मचाया आतंक, महिला को लगी चोट

Fri, 29 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर-22 में बुधवार देर रात लावारिस कुत्तों की लड़ाई के दौरान एक कुत्ता भागता हुआघर में घुस गया। उसके पीछे पांच कुत्ते भी घुस गए। कुत्तों की लड़ाई में घर का सामान टूट गया।
विज्ञापन


बाहर रखा कूलर व अन्य सामान सड़क पर जा गिरा। घर में मौजूद महिला को चोट लग गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब रात 11:30 बजे ई-ब्लॉक में एक मकान के बाहर कुत्तों के झगड़े में पहले कूलर समेत अन्य सामान सड़क पर गिरकर टूट गया। 

शोर सुनकर महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो कुत्ते घर में घुस गए। महिला भागी तो वह टकराकर गिर गई। बच्चे अंदर के कमरे में जाकर छिप गए। कुत्तों ने घर का सामान तोड़कर अस्तव्यस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और किसी तरह से कुत्तों को भगाया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जिले में लगातार लावारिस कुत्ते बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन जिला अस्पताल में 60 से 70 लोग कुत्ते काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें