फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल छब्बीस जैसी कहानी, फर्जी इन्कम टैक्स की डाली रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना थाना क्षेत्र के बीटा सेक्टर स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारी के घर पर सात बदमाश इनकम टैक्स की फर्जी रेड डालकर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक घर में छापेमारी की कार्रवाई की। इतना ही नहीं अधिकारी को एक नोटिस थमाकर 21 अक्तूबर को पूछताछ के लिए नोएडा स्थित इनकम टैक्स ऑफिस आने की बात कही।

घटना के अगले दिन अफसर को अपने साथ हुई ठगी का पता तब चलस, जब उसने ऑफिस में अपने यहां छापेमारी के बारे में पूछा। घटना 19 अक्तूबर की है। सूत्रों के मुताबिक एक जैसे कपड़े पहने करीब सात लोग बीटा सेक्टर में प्राधिकरण के एक अफसर के घर पर जा धमके।
विज्ञापन

विज्ञापन

अलग कमरे में बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी

उन्होंने खुद को अधिकारी बताते हुए घर पर इनकम टैक्स की रेड डालने की जानकारी दी। अफसर और उनके परिजन ने खूब समझाया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने सबसे पहले घर के दरवाजे को बंद कराया और वहां मौजूद सभी परिजनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए।

इस दौरान घर के प्रत्येक सदस्य को अलग कमरे में बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी, जबकि कुछ लोग कमरों में बनी अलमारी तथा अन्य स्थानों से करीब 10 लाख रुपये के जेवर, कीमती चीजें और अन्य दस्तावेज निकाल लिए।

घर के सदस्यों से करीब पांच घंटे तक जेवर आदि के बारे में गहन पूछताछ करने के बाद उन्होंने जेवर कब्जे में ले लिए। फर्जी टीम के सदस्यों ने जाते समय एक नोटिस प्राधिकरण के अधिकारी को थमा दिया, जिसमें 21 अक्तूबर को नोएडा स्थित ऑफिस में आने की बात लिखी थी।

अगले दिन जब प्राधिकरण के अधिकारी ने वहां पहुंचकर नोटिस और छापेमारी की जानकारी ली तो पता चला कि इनकम टैक्स विभाग से कोई छापेमारी नहीं की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। किसी अन्य स्रोत से खबर मिली है। पुलिस  मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें