फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, शाम को पड़ी राहत की फुहार; चार जून तक बारिश की संभावना

Sat, 31 May 2025 05:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर मौसम अचानक बदला। नोएडा में बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। वहीं, दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
दिल्ली मौमस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिन भर सूरज ने आसमान से आग बरसाई और लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, शाम को अचानक से मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिला में रात 5:30 से लेकर 7:30 बजे तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

विज्ञापन


बारिश ने लोगों को सुकून तो दिया, लेकिन कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 40 फीसदी रहा। शनिवार को सुबह से ही आसमान में सूरज निकला रहा छाए रहे। दिनभर बादल व सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। लोगों ने दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की, ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए, लेकिन शाम को मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन

चार जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना संभावना जताई है। वहीं, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, जिसमें मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक गर्त है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 39.4, पालम में 39.1 और रिज में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 24.4, पालम में 26.4 और आया नगर में 25.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक रिज, लोधी रोड और आया नगर में बारिश ट्रेस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें