नोएडा में बारिश के बाद गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। इस बारिश ने जहां मौसम का मिजाज खुशगवार बना दिया वहीं नोएडा सेक्टर 47 में स्थित एक सालों पुराना नीम का पेड़ इस आंधी को नहीं सह सका और उसकी जड़ें उखड़ गई।
गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि जिस मकान पर यह गिरा वह घर काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे ने प्रशासन की पोल खोल दी। प्रशासन ने अगर बरसात के पहले की तैयारी की पोल खोल दी। इस हादसे से वहां मौजूद बिजली की तार भी टूट गई। जिससे कई इलाकों में रातभर बिजली नहीं रही।