फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश

Sat, 13 Jun 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से जूझ रही दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों को शनिवार को राहत मिल गई। आज सुबह से ही एनसीआर में छुटपुट बादल छाए थे लेकिन दोपहर दो बजे के करीब तेज हवा चलने लगी और मौसम पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन


तेज आंधी के चलते पूरे एनसीआर में धूल के बादल घिर गए और उसके बाद पानी की बौछार ने अचानक मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि तेज आंधी के चलते कई जगह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। तेज आंधी की वजह से हौज खास थाने के सामने एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

मौसम में फौरी राहत से भले ही दिल्ली और इसके आस-पास रहने वालों को राहत मिल गई हो, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस साल भारत में मानसून के लिए अच्छी खबर नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस साल भारत में औसत से 12 से 15 प्रतिशत तक कम बारिश की संभावना है। हालांकि, हाल ही में मानसून ने दक्षिण भारत के तटों को छू लिया है। देखना होगा कि उत्तर भारत में मानसून अपना कौन सा रंग दिखाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें