दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर बाद बारिस ने भी दस्तक दे दी।
मौसाम में आए बदलाव से जहां दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना दिया वहीं, तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को ही दिल्ली-एनसीआर में आंधी और ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया था। हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पाकिस्तान और सटे क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के आसपास बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र इसकी वजह बताया जा रहा है। 1 जून को भी कहीं-कहीं पर बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम था।
ओले और आंधी के आसार
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत कई स्थानों पर बारिश, ओले और आंधी के आसार हैं।
इससे पारे में चार से पांच या इससे ज्यादा की गिरावट हो सकती है। 2 जून से दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से पारा चढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मोरा तूफान की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन पहले यानी 30 मई को केरल और मिजोरम, मणिपुर के कुछ हिस्सों पर पहुंच गया।
उत्तर भारत में यदि बारिश होती रही तो यहां मानसून को पहुंचने में देरी हो सकती है। दरअसल, गर्मी मानसून को खींचती है जबकि बारिश इसे कमजोर बनाती है।