फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वोत्तर की जैव विविधता और संरक्षण की कहानियां फिल्मों में दिखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर सभागार में मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत की जैव विविधता, वन संरक्षण और स्थानीय समुदायों की परंपराओं पर आधारित लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। फिल्मों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को दिखाया गया। मिश्मी समुदाय, विलुप्त होते गिद्धों, चीनी पैंगोलिन, पारंपरिक बीज संरक्षकों और शहद जुटाने वाले समुदायों की कहानियां भी सामने आईं। कार्यक्रम ग्लोबल वाइल्डलाइफ फेयर के सहयोग से हुआ। स्क्रीनिंग के बाद डस्टी फुट प्रोडक्शंस की इमराना खान और मोहित अग्रवाल ने संरक्षण की चुनौतियों पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें