फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति: पत्नी ने परिवार वालों से मिलने से रोका तो कर दी हत्या, ज्यादा खून बहने से महिला की मौत

Tue, 18 Apr 2023 12:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि महिला पर उसका पति सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर फरार हो गया है। ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अपने परिवार वालों से मिलने से रोकने पर एक युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन

मृतका की पहचान सुनीता (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति जगदीश, दो बेटे और एक बेटी के साथ कमरुद्दीन नगर में रहती थी। रविवार शाम 5.37 बजे पुलिस को बिरजू ने फोन कर बताया कि उसकी बहन सुनीता को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस सुमित ढाका वाटर प्लांट के पास पहुंची। परिवार वाले घायल महिला को पास के अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि महिला पर उसका पति सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर फरार हो गया है। ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि परिवार मूलत: बिहार के पटना का रहने वाला है। 15 साल पहले जगदीश की शादी सुनीता से हुई थी। जगदीश के परिवार वाले मुंडका इलाके में रहते हैं। रविवार को जगदीश अपने परिवार वालों से मिलने के लिए जाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी उसे वहां जाने से रोक रही थी। इस बात को लेकर दंपति के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जगदीश ने सब्जी काटने वाले चाकू से सुनीता पर हमला कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जगदीश के ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही उसकी बिहार भागने की आशंका को देखते हुए एक टीम को पटना रवाना कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें