फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकास पर रोक, प्रवेश रहेगा जारी

Mon, 31 Dec 2018 05:34 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajiv chowk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल का जश्न मानाने के लिए कनॉट प्लेस पहुंचने वालों को सोमवार रात 9 बजे तक ही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति होगी। सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है। डीएमआरसी का कहना है कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक पर इस साल भी जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ पर नियंत्रण करने और सुरक्षा कारणों के चलते राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से लोगों के निकास पर प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि इस बीच लोगों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।  

विज्ञापन

    
रात 9 बजे के बाद राजीव चौक पहुंचने के लिए ब्लू लाइन के यात्रियों को बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से यात्रियों को पैदल राजीव चौक पहुंचना होगा। वहीं येलो लाइन पर गुरुग्राम और समयपुर बादली की ओर से आने वाले यात्री पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर उतर सकेंगे। डीएमआरसी ने इस बीच भीड़ की स्थिति होने पर संयम रखने की अपील की है। साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि परेशानी से बचने के लिए लोग नौ बजे से पहले राजीव स्टेशन से बाहर निकल जाएं ताकि बाद में उन्हें प्रतिबंध का सामना न करना पड़े।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें