फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की कंपनी में तोड़फोड़, 200 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज व 23 गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 स्थित कपड़ा एक्सपोर्ट करने वाली ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को कर्मचारियों और प्रबंधन में विवाद हो गया। साथी से मारपीट से नाराज कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से मारपीट की और कंपनी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए करीब 12 वाहनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नोएडा के सभी थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी के जीएम अशोक कुमार की शिकायत पर फेस थ्र्री पुलिस ने 50 श्रमिकों को नामजद करते हुए करीब 200 कर्मचारियों के खिलाफ बलवा, दंगा समेत कई गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

  करीब 15 दिन पहले कंपनी से किन्हीं कारणों की वजह से 15 कर्मचारियों को 15 दिन के लिए बाहर निकाल दिया गया था। बताया गया है कि कंपनी में शिफ्ट सुबह 8:30  से शुरू होती थी, मगर शुक्रवार शाम को उसे सुबह 8:15 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को देरी से आने की बात कहकर कंपनी प्रबंधन के अफसर ने एक कर्मचारी को पीट दिया। वहीं उसे बचाने के लिए गए कर्मचारी से भी प्रबंधन द्वारा मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान एक कर्मचारी का सिर फूट गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

नाराज कर्मचारियों ने प्रबंधक अशोक कुमार समेत कई लोगों से मारपीट की। कर्मचारियों ने कंपनी में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बाहर निकलकर कंपनी के शीशे तोड़ दिए।

उन्होंने कंपनी के एक टाटा-407 को पलट दिया और 12 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर फेस थ्री थाने की पीसीआर मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि  करीबतीन हजार श्रमिक हंगामा कर रहे हैं।

इसके बाद शहर के सभी थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। और तोड़फोड़ कर रहे कर्मचारियों को दौड़ा लिया। इनमें से 23 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मारपीट में कर्मचारी और प्रबंधन दोनों ओर से करीब 10 लोग घायल हुए। इनको प्राथमिक उपचार के लिए फोर्टिस और दूसरे अस्पतालों से छुटटी दे दी गई। 

कंपनी में पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच तनाव चल रहा था, जिसके कारण शनिवार को मारपीट और तोड़फोड़ हुई। हालांकि कंपनी ने इस तरह की पहले कोई सूचना नहीं दी थी। शनिवार को मिली अचानक खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना होने से रोक लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।-दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें