फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?

Fri, 17 Jan 2014 10:49 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की मुहिम का हिस्सा बच्चे भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वजीरपुर में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां आठवीं कक्षा के एक छात्र ने घूसखोरी की मोबाइल से न सिर्फ रिकॉर्डिंग की, बल्कि इसे भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) दफ्तर तक पहुंचा दिया। एसीबी मामले की जांच में जुट गई है।

आठवीं कक्षा का यह छात्र अपने माता-पिता के साथ जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता है। पांच दिन पहले वह अपने पिता के  साथ वजीरपुर स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग कार्यालय में राशन कार्ड के लिए आवेदन करने गया था।
विज्ञापन


वहां एक दर्जन से ज्यादा दलाल खड़े थे जो पैसे लेकर लोगों का फार्म भरवा रहे थे। अपने पिता के मोबाइल फोन से उसने दलालों की बातचीत रिकॉर्ड करने की कोशिश की। लेकिन जानकारी मिलने के बाद सभी वहां से खिसक लिए। इस पर उसने वहां मौजूद लोगों से हुई बातों की रिकार्डिंग की।

इसके बाद पिता के साथ वह भरत नगर थाने पहुंचा और सारी बात बताई। पुलिस स्टेशन से एसीबी से संपर्क करने की सलाह दी गई। एसीबी अधिकारियों ने उसकी रिकॉर्डिंग रख ली।
विज्ञापन


एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें अभी तक किसी सरकारी कर्मचारी से सांठगांठ की बात सामने नहीं आई है। फिर भी, फूड एंड सप्लाई विभाग व दिल्ली पुलिस को लिखित जानकारी दी जाएगी, जिससे दलालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें