फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने की गलती, मचा हंगामा

Sun, 28 Sep 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलि्ंडग मटेरियल सप्लायर व्यापारी को रविवार शाम बिलासपुर कस्बे से कुछ लोगों ने रहस्यमय परिस्थितियों में उठा लिया। व्यापारियों को लगा कि युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और धरने की तैयारी कर ली। दनकौर पुलिस ने बताया कि व्यापारी को पूछताछ के लिए एसटीएफ  ले गई है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कस्बा निवासी राधाकृष्ण और उसके बेटे अमित का कस्बे में बिल्डिग सप्लायर का काम है और दुकान है। रविवार दोपहर बाद व्यापारी अमित अपनी दुकान पर बैठा था और उसी दौरान दो गाड़ियो में करीब छह लोग आए।

अचानक कार सवार युवकों ने अमित का अपहरण कर लिया और कार में डालकर ले गए। इस घटना से आसपास के व्यापारी हस्तप्रभ रह गए और उन्होंने आनन-फानन में अन्य व्यापारियों को सूचना दी। अमित के अपहरण की सूचना पाकर बाजार को व्यापारियों ने बंद करना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस बिलासपुर मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया कि युवक का अपहरण नहीं किया गया बल्कि किसी आपराधिक मामले में उसे पूछताछ के लिए एसटीएफ ले गई है। यदि उसका कोई कसूर नहीं हुआ तो एसटीएफ उसे छोड़ देगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें