देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए मंगलवार को एक एजेंसी को नियुक्त किया गया है। अथॉरिटी और एजेंसी के बीच एमओयू पर हुए साइन के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक नसबंदी के लिए 770 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
यह एजेंसी यहां के आवारा कुत्तों को पकड़कर सेक्टर-94 में नसबंदी करेगी। नसबंदी के बाद इन कुत्तों को उनके इलाके में वापस छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल एजेंसी को 6 महीने का ठेका दिया गया है। जिसके तहत एजेंसी को सेक्टर-94 में कुत्तों की नसबंदी के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस बारे में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ) आर.एस. यादव ने बताया कि दिल्ली में डॉ. सुनील चावला की एजेंसी रोहिणी और जयपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम कर रही है। एजेंसी जिन इलाकों से कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करेगी, उनकी संख्या का वेरिफिकेशन संबंधित आरडब्ल्यूए और पशु चिकित्सा विभाग से करवाया जाएगा। इस वेरिफिकेशन के आधार पर ही एजेंसी को हर महीने भुगतान किया जाएगा।