फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल की उम्र में शौक पूरे करने के लिए करता था वाहन चोरी, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 02:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • साठ साल की उम्र में शौक पूरे करने के लिए करता था वाहन चोरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साठ साल की उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर आराम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ लोग उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी जीवन के मजे लेते हैं। पश्चिम दिल्ली की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे बुजुर्ग वाहन चार को गिरफ्तार किया है जो मौज-मस्ती करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहदरा, दिल्ली निवासी दिलावर (60) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दिलावर दिल्ली से कार चोरी कर मेरठ, अमृतसर असम बेच देता था। पुलिस ने दिलावर से पूछताछ के बाद एक आरोपी कारों के खरीदार को इस्लामाबाद, मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नासिर (35) रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 10 लग्जरी कारें बरामद की हैं। दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

प श्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि पिछले दिनों कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद दिलावर को चोरी की एक गाड़ी के साथ दबोचा। आरोपी ने कार पर टैक्सी नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगवाई हुई थी। छानबीन के दौरान कार पश्चिम विहार इलाके से चोरी मिली। पूछताछ में दिलावर ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। 
विज्ञापन


चोरी के बाद वह अपनी टैक्सी की नंबर प्लेट चोरी के वाहन पर लगा देता है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मेरठ में छापा मारा। वहां से नासिर को गिरफ्तार कर एक और कार बरामद की गई। बाद में दोनों से पूछताछ के बाद आठ और कारें बरामद हुई। पूछताछके दौरान दिलावर ने बताया कि वह नौशाद, दीपक, आसिफ, सलमान और नासिर के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था।

चोरी के वाहनों को मेरठ में हाजी आमिर और मलिक, अमृतसर में बिट्टू और असम में युमनाम रोशन सिंह उर्फ अर्जुन को बेच दी जाती थी। दिलावर इससे पूर्व 35 मामलों में शामिल रहा। वहीं उसकी गिरफ्तारी से 30 मामले सुलझे हैं। दिलावर ने बताया कि वह 2007 से वाहन चोरी कर रहा है। उसने कई सौ वाहन चोरी कर बेच दिए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें