नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से दक्षिण-पश्चिम जिला राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26 सितंबर से होगा। मिट्रॉन विलेज स्थित नॉट आउट क्रिकेट अकादमी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में लड़का-लड़की और सीनियर वर्ग में पुरुष- महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जूनियर खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, संस्थान या स्कूल आईडी, जबकि सीनियर खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, संस्थान, कॉलेज या विभागीय आईडी अनिवार्य होगी। भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज और अकादमी का दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में स्थित होना जरूरी है।जूनियर वर्ग के दस्तावेज 25 सितंबर और सीनियर वर्ग के 26 सितंबर शाम पांच बजे तक जमा करने होंगे। संवाद