संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। 11वीं दिल्ली स्टेट गतका चैंपियनशिप का आयोजन 19 और 20 सितंबर को स्वास्थ्य विहार स्थित भारती पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली गतका एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-25 और अंडर-30 आयु वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को सिंगल स्टिक, फ्री स्टिक, व्यक्तिगत डेमो और व्यक्तिगत कॉम्बैट जैसे मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 15 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति और आयु प्रमाण साथ लाना होगा। शिक्षा निदेशालय स्पोर्ट्स ब्रांच के इंचार्ज जोरवार सिंह ने बताया चैंपियनशिप दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर, खेलो इंडिया और खेलो इंडिया लीग जैसी प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।