फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपको फेसबुक सिखाएगा कैसे लगाएं स्टार्ट अप, यहां मिलेगी सारी जानकारी

Wed, 10 Jan 2018 03:16 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
startup - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन

यदि आप स्टार्ट अप लगाना चाहते हैं और सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपका फेसबुक अकाउंट इसमें मददगार बन सकता है। फेसबुक ने एक नया पेज ‘स्टार्ट अप ट्रेनिंग हब फ्रॉम फेसबुक’ शुरू किया है। जहां स्टार्ट अप सेट अप के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इस पेज के जरिये बिजनेस सेट अप, बिजनेस ग्रोथ व इनोवेशन आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। अब तक 47256 लोग इस पेज को लाइक कर चुके हैं और 47959 लोग इसके फॉलोवर हैं। अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग इन कर कोई भी यह पेज फॉलो या लाइक कर सकता है।

क्या है प्रक्रिया
स्टार्ट अप लगाने की प्रक्रिया में सबसे पहले फेसबुक आइडिया से संबंधित जानकारी देगा। आइडिया कैसा हो और किस तरह उस पर कार्य करें, यह स्टार्ट अप की ओर प्रथम चरण होगा। इसके बाद मार्केट रिसर्च, वैल्यू एडीशन व स्टार्ट अप से जुड़े कानूनी मसलों की जानकारी दी जाएगी। इसमें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट व टैक्स सिस्टम के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कीम का भी ले सकते हैं लाभ 

Startup
केंद्र और राज्य सरकारों के जरिये स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्कीमें चलाई जाती हैं। फेसबुक के इस पेज पर इन स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बिजेनस ग्रोथ
जब एक बार स्टार्टअप सेटअप हो गया, तोे उसे आगे बढ़ाना भी चुनौती होती है। ऐसे में फेसबुक बिजनेस ग्रोथ के लिए भी सहायता देगा। यह पेज आपको कैसे एंप्लोई हायर करें, कैसे इनोवेशन से जुड़े, उपभोक्ता के लिए लाभप्रद स्कीमें कैसे लाएं, अच्छी टीम कैसे बनाएं जैसी कई जानकारी देगा।

और भी मददगार साइट्स
फेसबुक ही नहीं कई और भी सोशल नेटवर्किंग साइट हैं, जो आपको बिजनेस सेटअप में सहायता दे सकती हैं। कई लोग अपने प्रोडेक्ट को प्रमोट करने और नए आइडिया लेने के लिए व्हाट्सऐप, यूट्यूब व लिंकडिन जैसी साइटों की मदद लेते हैं।

युवाओं के लिए ऐसी योजनाएं बेहद मददगार हैं। अधिकांश युवा सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें फेसबुक बेहद लोकप्रिय है। फेसबुक का यह पेज स्टार्ट अप लगाने के इच्छुक लोगों के लिए बेहद मददगार होगी। हमारे संस्थान में भी छात्रों को सोशल साइट्स के सही इस्तेमाल के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है।-ऋतु गर्ग, विभागाध्यक्ष आईएमएस नोएडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें