फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह से ऑनलाइन मैप सुविधा शुरू

Wed, 18 Mar 2015 09:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह से शहरवासियों को घर का नक्शा बनवाने और पास कराने के लिए जीडीए के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे अपने घर की मनपसंद डिजाइन चुन सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही लोग ऑनलाइन मैप अप्रूवल के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इसके लिए तैयार सॉफ्टवेयर का ट्रॉयल अंतिम चरण में पहुंच गया है। जीडीए की वेबसाइट पर विभिन्न डिजाइन और श्रेणियों वाले नक्शे अपलोड भी होने लगे हैं।

जीडीए की वर्तमान व्यवस्था में लोग 500 रुपये कीमत वाली एक बुकलेट खरीदते हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों वाले नक्शे होते हैं। इनमें से मनपसंद नक्शे को चुनकर लोग जीडीए में आवेदन करते हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में उन्हें कई-कई बार जीडीए के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए जीडीए ने बड़े नक्शों के बाद अब छोटे घरों को नक्शों को भी ऑनलाइन करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

जीडीए ओएसडी विद्याभूषण ने बताया कि सॉफ्टवेयर का ट्रॉयल अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगले सप्ताह तक विभिन्न श्रेणियों वाले नक्शे प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिखने लगेंगे। लोग घर बैठे मनचाहा नक्शा चुनकर और उसके लिए निर्धारित फीस भी चुका सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें