फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस शहर में मेडिकल कॉलेज खोलेगी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

Thu, 14 Jan 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रही है और इसके कैंपस के लिए चुनिंदा शहरों में ग्रेटर नोएडा सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


अमेरिकन यूनिवर्सिटी के लिए देश की ही स्वास्थ्य कंपनी जीवीके ईएमआरआई भारत में जमीन तलाशने में मदद कर रही है और इस योजना में सहयोगी के तौर पर जुड़ी है।

कंपनी के प्रमुख अधिकारी संजय खोसला के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास जमीन यूनिवर्सिटी की जरूरत के अनुसार उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि चेन्नई समेत ऐसी सभी जगहों की प्रेजेंटेशन यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है।
विज्ञापन

फरवरी में दिया जाएगा योजना को अंतिम रूप

वहीं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन रामा रमन ने बताया कि प्राधिकरण ने सेक्टर 24-ए में मेडिकल कॉलेज के लिए एक प्लॉट चुना है।

निवेशक के द्वारा तकरीबन 150 एकड़ की जमीन निर्धारित की गई है। यह जमीन यमुना एक्सप्रेसवे के समीप है। निवेश पर अंतिम फैसला होते ही यह जमीन आवंटित कर दी जाएगी।

खोसला ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से कहा कि स्टैनफोर्ड स्वास्थ्य क्षेत्र में संभावनाओं के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाश रही है। उन्होंने इसके लिए कुछ चुनिंदा जगहों को सूचीबद्ध किया भी। इनमें सबसे उपयुक्त और सही जगह ग्रेटर नोएडा ही नजर आ रही है।

योजना को अंतिम प्रारूप फरवरी के मध्य में दिए जाने की उम्मीद है। यूनिवर्सिटी की कंपनी से बातचीत जारी है और जल्द ही योजना की भूमिका को अंतिम रूप दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र भारत आएगा और जगहों का निरीक्षण करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें