न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से रेस्क्यू
शुरुआत में दो गाड़ी 6 मिनट के भीतर पहुंच गईं। आग से जीने के रास्ता बंद हो गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। दमकल कर्मियों ने फौरन सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से रोशन (17), सूरज (14) और बबली (45) को सुरक्षित निकाल लिया। तीसरी मंजिल से यूसुफ (55), फरहा (48), रहीमा (16), यामीन (8) और जैनब (38) को सुरक्षित निकाला गया। बाद में दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। 4.05 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया था। आग पहली मंजिल के एसी में आग लगने के बाद लगी। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगा रही है।