फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को गश्त पर निकले थे SSP, तो कांस्टेबल ने ही तान दी AK-47

Sun, 20 May 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

नोएडा क्राइम ब्रांच पर स्थानीय कारोबारियों से उगाही करने के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अर्लट हो गई है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमर कस ली है। बीती रात इन्होंने सादे कपड़ों में अपने इलाके का औचक निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


पूरी रात सादे कपड़ों में एसएसपी अजयपाल शर्मा यह देखते रहे कि कोई पुलिसकर्मी वसूली तो नहीं कर रहा। वह कभी फॉर्चूनर तो कभी ऑटो में घूमते रहे। इस बीच उन्होंने उन्होंने वायरलेस पर एक संदिग्ध फॉर्चूनर गाड़ी गुजरने की सूचना फैलाई। उस फॉर्चूनर में एसएसपी खुद सवार थे। 

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

file photo
इस दौरान एक बैरिकेड पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी, इशारे के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी तो एक कांस्टेबल दौड़कर गाड़ी के नजदीक आया। उसने एसएसपी अजयपाल शर्मा पर अपनी एके-47 तान दी और गाड़ी से उतरने को कहा। गाड़ी से नीचे उतरने के बाद एसएसपी अजय पाल शर्मा ने अपने जवान की तारीफ की।

इस घटना से पहले ही एसएसपी को बीच राह में एक पीसीआर वैन भी मिली थी। अलर्ट के बाद भी उसने संदिग्ध फॉर्चूनर गाड़ी को नहीं रोका। इससे नाराज होकर एसएसपी ने उस पुलिस वैन में सवार एक सब इंस्पेक्टर राजवीर को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें