फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी पेपर लीक मामला: 31 मार्च को संसद का घेराव करेंगे छात्र

Thu, 29 Mar 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसएससी पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र 31 मार्च को संसद का घेराव करेंगे। इसके लिए देश के कोने कोने से छात्र एकजुट हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस मांग को लेकर छात्र 19 दिनों तक आंदोलन कर चुके हैं। हाल ही में एसएससी परीक्षाओं में पेपर सॉल्वर  गिरोह के पकड़े जाने से इन छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र सोशल मीडिया के जरिये बड़े प्रदर्शन का स्वरूप तैयार कर चुके हैं।
  
बता दें कि गत 17 से 22 फरवरी के बीच एसएससी की सीजीएल टीयर-2 की परीक्षा में 21 फरवरी को पेपर सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। इसके विरोध में छात्रों ने 27 फरवरी से 16 मार्च तक एसएससी मुख्यालय के बाहर आंदोलन किया था।
विज्ञापन


छात्रों ने एसएससी की सभी परीक्षाओं व आगे की परीक्षाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। उधर, प्रशासन ने मांगें पूरी करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा था। जबकि 13 दिन बीत जाने के बाद कोई जवाब नहीं आया है। 

संसद घेराव के लिए छात्रों ने फेसबुक पर हल्ला बोल के नाम से बनाए है।  पेज के जरिये करीब 70 हजार छात्र जुट चुके हैं।  छात्र अविनाश ने बताया कि 31 मार्च को भारत के 46 क्षेत्रों से संसद घेराव को लेकर छात्र तैयार हैं। दूर दराज क्षेत्रों वाले छात्र 29 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं, मुखर्जी नगर में छात्र एकजुटता का आंकलन करने के लिए कई सभाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें