फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, असफल होने के डर से उठाया कदम

Sun, 28 Oct 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

करोलबाग इलाके में किराए पर रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने असफलता के डर से तनाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। शव की शिनाख्त तमिलनाडु निवासी श्रीमाथी (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से अंग्रेजी में एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगकर अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। शव लेकर परिजन तमिलनाडु रवाना हो गए। करोलबाग थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से श्रीमाथी अकेली 4088, गली नंबर-38, रैगरपुरा में पांच माह से किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिवार में पिता थंगाराजा, मां व अन्य सदस्य हैं जो तमिलनाडु में ही रहते हैं। ग्रेजुएशन के बाद श्रीमाथी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली आई थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। यहां उसने एक नामी कोचिंग सेंटर में दाखिला लेकर तैयारी शुरू की। 

इधर, शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे उसकी सहेली कमरे पर पहुंची तो उसने देखा कि श्रीमाथी कमरे में लोहे के गाडर के सहारे फंदे से लटकी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना उसके परिवार को दी गई। श्रीमाथी के सहपाठियों ने बताया कि पढ़ाई को लेकर वह तनाव में रहती थी। उसे हर समय यह चिंता रहती थी कि वह इतने खर्चे के बाद कामयाब हो पाएगी या नहीं। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से श्रीमाथी ने आत्मघाती कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें