फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हैदराबाद में ऑल इंडिया पुलिस जूडो प्रतियोगिता में एसएसबी बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 केंद्रीय और राज्य पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप का समापन हो गया। सीआईएसएफ की ओर से अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रतियोगिता में देशभर की 31 केंद्रीय और राज्य पुलिस इकाइयों के 289 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पुरुष और महिला वर्ग की सात-सात भार श्रेणियों में हुए मुकाबलों में एसएसबी ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दो स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य के साथ उपविजेता रहा, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में तेलंगाना स्पोर्ट्स अथॉरिटी की उपाध्यक्ष डॉ. अकोइजाम सोनी बाला देवी और जीएमआर के सीएसओ शशिकांत रेड्डी ने महिला वर्ग के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप में ताइक्वांडो, वुशु, कराटे और पेंचक सिलाट की प्रतियोगिताएं 30 जुलाई तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें