नई दिल्ली। श्रीलंका के युवा नेताओं के एक समूह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया। साथ ही जेएनयू की कुलगुरु प्रो. शांतिश्री डी. पंडित से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के जेएनयू के प्रयासों पर गहन चर्चा की। श्रीलंका के जेएनयू के एल्युमिनी छात्रों की देश की राजनीति और शिक्षा जगत में योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के डीन प्रो. अमिताभ मट्टू सहित कई दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो