भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को सोमवार को मलेरिया मुक्त देश होने का प्रमाण-पत्र मिल गया, जबकि भारत में अब भी मलेरिया से मौतें हो रही हैं।
राजधानी दिल्ली में मलेरिया से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले जुलाई माह में भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, लेकिन इन बीमारियों से होने वाली मौत का आंकड़ा रखने वाले दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस वर्ष व पिछले वर्ष मलेरिया से कोई भी मौत नहीं हुई है।
वहीं दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष मलेरिया से दिल्ली में 164 लोगों की मौत हुई थी। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाले प्रवीण कुमार (31) की मौत इलाज के दौरान मलेरिया से सफदरजंग अस्पताल में हो गई।