फर्जी वोट मामले में कोर्ट में चल रहे मामले में मंगलवार को खेल मंत्री समेत आठ लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी को 11 मई को पेश करने का आदेश दिया है।
मतदाता जागरूक मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया ने छह नवंबर को कोर्ट में खेल राज्यमंत्री समेत कई अधिकारियों के खिलाफ फर्जी राशन कार्ड से मतदाता परिचय पत्र बनाने की शिकायत दी थी।
इस मामले में कोर्ट ने खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, राजसिंह, सुषमा, वैशाली, विशाल, बीएलओ रविदत्त, तत्कालीन सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र कादयान व एसीपी नरेंद्र कादयान को आरोपी बनाया था।
इस मामले में कोर्ट ने 11 मई तक सभी को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश कटारिया के अनुसार इस मामले में पहले भी छह मामले दर्ज किए हो चुके है।