फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंचवटी मंदिर के यज्ञ महोत्सव में पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, संतों का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। शहर के प्राचीन पंचवटी मंदिर में आयोजित अधिक मास नाम संकीर्तन एवं एक कुण्डीय यज्ञ महोत्सव में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में मंत्री ने गुरुदेव 1008 परम पूज्य कामता दास महाराज और संत ऋषि दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को आध्यात्मिक दिशा देने के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करता है। खेल मंत्री ने कहा कि अधिक मास में होने वाले नाम संकीर्तन, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को मानसिक शांति और नई प्रेरणा मिलती है। मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

-

विपिन सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें