फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी, लगेंगी स्पोकन इंग्लिश कक्षाएं

Sun, 29 Sep 2019 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का सरकारी स्कूल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना सिखाने के लिए स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं लगेंगी। 3 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक लगभग प्रतिदिन ढाई घंटे इन्हें लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने बीती मई-जून में दो चरणों में इस तरह की कक्षाओं का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। छात्रों की मांग पर सरकारी स्कूलों में भी निदेशालय ने तीसरे चरण में इन कक्षाओं को लगाने का फैसला लिया है।

शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए 13 सितंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली। वहीं, जो विद्यार्थी पहले दो चरणों में इन कक्षाओं में हिस्सा नहीं ले सकें वह भी इनमें शामिल हो सकेंगे। यह कक्षाएं बिल्कुल निशुल्क रहेंगी। 64 दिन तक लगभग 160 घंटे यह कक्षाएं होगी। इन्हें सफलतापूर्वक करने पर छात्रों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार ने इसके लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ करार किया हुआ है। इसके तहत ही यह प्रोजेक्ट तीसरे चरण के रूप में हो रहा है। 29 स्कूलों में बाहरी प्रशिक्षक छात्रों को स्पोकन अंग्रेजी में प्रशिक्षित करेंगे।

छात्रों के अंग्रेजी बोलचाल के कौशल को मजबूती देने के लिए कोर्स मैटीरियल व असाइनमेंट भी प्रदान किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों के अंग्रेजी के कौशल को निखारा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें