फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म गुरू करता था बच्चों से अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक धर्म गुरू पर धार्मिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे से अशलील हरकत करने के मामले में आयोजित पंचायत ने उसपर ढाई लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया है।
विज्ञापन


यही नहीं उसपर तावड़ू के किसी भी धार्मिक पाठशाला में पढ़ाने पर बंदिश लगा दी गई है। धर्म गुरू को लेकर रविवार को इलाके के एक राजनेता के आवास पर पंचायत बुलाई गई थी।

जिसमें उसके कुकृत की घोर आलाचना की गई। इस घटना के उजागर होने के बाद धर्म गुरु को पाठशाला से हटाया गया है। वह पास के ही एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

पंचायत ने ठोंक दिया जुर्माना

बताते हैं कि सप्ताहभर पहले धार्मिक पाठशाला में पढ़ने वाले एक सात साल के बच्चे के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। उसको लेकर बढ़ते गुस्से को देखते हुए रविवार को एक पंचायत बुलाई गई।

जिसमें उसपर इलाके के किसी भी गांव में धार्मिक शिक्षा देने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके अलावा उसपर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया है। फिलहाल यह मामला पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराया गया है।

दूसरी तरफ धार्मिक पाठशाला के प्रबंधन ने धर्म गुरू का बचाव करते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके संचालक की दलील है कि कुछ लोग उसकी पाठशाला को बदनाम करने की काफी दिनों से साजिस रच रहे हैं। उसी कड़ी में धर्म गुरू पर यह आरोप लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें