फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टला बड़ा हादसा: स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, इंजन के रखरखाव के दौरान हुई घटना, कोई हताहत नहीं

Tue, 25 Jul 2023 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्पाइसजेट की ओर जारी बयान में कहा गया है कि 25 जुलाई को रखरखाव के तहत स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में इंजन ग्राउंड रन करते समय आग की चेतावनी देखी गई। इसके बाद विमान में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर मंगलवार को स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इंजन के मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


स्पाइसजेट की ओर जारी बयान में कहा गया है कि 25 जुलाई को रखरखाव के तहत स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में इंजन ग्राउंड रन करते समय आग की चेतावनी देखी गई। इसके बाद विमान में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। विमान और मेंटेनेंस कर्मी सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक, आग विमान के मरम्मताधीन एसी में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें