फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: काठमांडू जाने वाले स्पाइसजेट विमान में टला हादसा, आई तकनीकी खराबी, घंटों दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

Thu, 11 Sep 2025 03:53 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में टेलपाइप में आग की आशंका पर विमान को वापस लाया गया। इंजीनियरिंग जांच में कोई असामान्यता न मिलने पर विमान को उड़ान के लिए भेज दिया गया। हालांकि, उड़ान में चार घंटे की देरी रही।
विज्ञापन
Spicejet - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में आग लगने की आशंका के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि विमान की ठीक से इंजीनियरिंग जांच की गई। जहां कोई असामान्यता नहीं पाई गई। फ्लाइट SG041 को बोइंग 737-8 विमान से संचालित किया जा रहा था। इस घटना की वजह से फ्लाइट चार घंटे की देरी से उड़ी। 

बता दें कि दिल्ली से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट विमान को जमीन पर खड़े एक अन्य विमान से संदिग्ध टेलपाइप आग की सूचना मिली। सूचना के बाद बे पर वापस लाया गया। कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं दिखा। लेकिन पायलटों ने वापस लौटने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


एयरलाइन ने बयान में कहा कि टेलपाइप इंजन का निकास पाइप होता है। जिसमें आग लगने की आशंका थी। इसके बाद विमान की इंजीनियरिंग जांच पूरी की गई, जिसमें कोई शिकायत नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद विमान को संचालन के लिए क्लियर लाइन दी गई। हालांकि, विमान में कितने यात्री सवार थे, इसके बारे में डेटा नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें