अलीपुर इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर से टकरा गई, इस दौरान कार में मौजूद दो साल की बच्ची कार से नीचे गिर गई। साथ ही कार में सवार रविंदर और आरती घायल हो गई। तीनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक सड़क दुर्घटना में दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घूम गई, बेकाबू हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
कार में सफर कर रही दो साल की एक बच्ची खिड़की से बाहर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत नरेला के एसआरएच अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में मौजूद दो अन्य व्यक्ति, रविंदर और आरती, भी इस दुर्घटना में घायल हो गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद, एसयूवी का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।