फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, आरोपी कार चालक काे पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-मौके पर मौजूद एक कैब चालक ने पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से स्कूटी सवार 55 साल के दीपक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने माैके पर माैजूद कैब चालक की शिनाख्त पर कार चालक 20 साल के अंश प्रताप सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 55 साल के दीपक कुमार मंगाेलपुरी के निवासी थे। वह रविवार शाम अपनी स्कूटी से उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में टाइल्स पहुंचाने के लिए जा रहे थे। वह आउटर रिंग रोड पर फुटओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक मर्सिडीज कार ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दीपक कुमार हवा में उछलकर नीचे गिर गये। उनके सिर में गंभीर चोट लगी।मौके पर मौजूद एक कैब चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक को पास के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें