फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग में विशेष ट्रांसजेंडर सेल बनेगा, स्वाति मालीवाल ने की घोषणा

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ट्रांसजेंडरों की शिकायतों और समस्याओं को सुनने के लिए जल्द एक विशेष ट्रांसजेंडर सेल बनाएगा। अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला सुरक्षा यात्रा के 11वें दिन यह घोषणा की। सेल के माध्यम से आयोग किन्नरों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यान में रखेगा। अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उन तक पहुंचने का प्रयत्न किया जाएगा।  
विज्ञापन


महिला सुरक्षा पदयात्रा बुधवार को पुरानी दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली पहुंची। पहाड़गंज क्षेत्र में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ कई ट्रांसजेंडर भी इस यात्रा में शामिल हुए।  नारे लगाए गए कि किन्नरों को सम्मान दो, वो भी इंसान हैं।  यात्रा में शामिल किन्नर संजना ने बताया कि इस समाज के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है। किसी भी दफ्तर व पुलिस थाने में उनकी शिकायत नहीं सुनी जाती है।

 शालू जो कि पहले लड़का थी उसने अपना ऑपरेशन करवा कर लिंग परिवर्तन करवाया और अब शादीशुदा महिला है। उसने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रही है, क्योंकि कागजों में उसको अभी भी लड़का दर्शाया जाता है। सभी किन्नरों ने रोजगार की कमी का मुद्दा भी उठाया। कई किन्नरों के पढ़े लिखे होने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिलता। स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश में किन्नरों को काफी सहना पड़ता है। आयोग इनके लिए सेल बनाकर उनकी पूरी मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें