फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खड़की-निजामुद्दीन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों दिशाओं में 28 फेरे लगाएगी ट्रेन, दिल्ली समेत कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पुणे के खड़की और हजरत निजामुद्दीन के बीच द्विसाप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 01483/01484 दोनों दिशाओं में कुल 28 फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01483 खड़की-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल छह अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह खड़की से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01484 सात अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह हजरत निजामुद्दीन से रात 10:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे खड़की पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें