यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख भारतीय रेलवे दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ट्रेन संख्या 09725/09726 जयपुर-दिल्ली छावनी-जयपुर सप्ताह में 3 दिन चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09809/09810 कोटा- निजामुद्दीन-कोटा दैनिक रूप से चलेगी। यह ट्रेन कुल 78 फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 09725 जयपुर-दिल्ली छावनी 2 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जयपुर से सुबह 7.55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.20 बजे दिल्ली छावनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09726 दिल्ली छावनी-जयपुर शाम 3.20 बजे चलेगी व उसी दिन रात के 9.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गेटोर जगतपुरा,दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी और गुडगांव स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 09809 कोटा-निजामुद्दीन तत्काल प्रभाव से 30 जून तक प्रतिदिन कोटा से रात के 8.20 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3.15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक सुबह 5.15 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.15 बजे कोटा पहुंचेगी। मार्ग में इंदरागढ़ सुमेरूगंज मंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, महाबीरजी, हिंडोन सिटी, बयाना, मथुरा जंक्शन और फरीदाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।