फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कटड़ा के लिए नई दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल शताब्दी अब बीना स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी

Tue, 11 Apr 2023 10:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04077/04078 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13 व 15 अप्रैल को रात के 11:15 बजे चलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णव देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, लुधियाना, अंबाला, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी, उधमपुर स्टेशन पर भी ठहरेगी।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04077/04078 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13 व 15 अप्रैल को रात के 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04078 कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए 14 व 16 अप्रैल को चलेगी।

रेलवे ने एक अन्य निर्णय में ट्रेन संख्या 12001/12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी ट्रेन को बीना स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन अब दोनों दिशाओं में बीना स्टेशन पर 12 अप्रैल से ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें