नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या जनसाधारण एक्सप्रेस विशेष निर्धारित अवधि में 12 फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार, 05219 मुजफ्फरपुर जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, वापसी में 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर जंक्शन विशेष ट्रेन 12 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। मुजफ्फरपुर से चलने के बाद ट्रेन का हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी और टुंडला जंक्शन पर ठहराव होगा। संवाद